कोरोनो वायरस महामारी के चलते रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म '83' की रिलीज टली

कोरोनो वायरस महामारी के चलते रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म '83' की रिलीज टली

मोनिका शेखर कोरोनो वायरस महामारी के गंभीर प्रकोप के कारण रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म '83' की रिलीज टल गई है। अभिनेता रणवीर सिंह ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। काविड-19 के हालिया प्रकोप और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर फिल्म '83' की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होनी वाली थी। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर ने ट्विटर पर एक लंबा नोट साझा किया है। रणवीर ने लिखा-'83' केवल हमारी फिल्म नहीं, बल्कि पूरे देश की फिल्म है। लेकिन राष्ट्र का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमेशा पहले नंबर पर है। सुरक्षित रहें, ध्यान रखें। हम जल्द ही वापस आएंगे! साथ ही रणवीर ने निर्देशक कबीर खान, दीपिका पादुकोण, शिबाशीष सरकार, साजिद नाडियाडवाला, विष्णु वर्धन इंदुरी, प्रितम और रिलायंस एंटरटेनमेंट को टैग भी किया। रणवीर सिंह और अन्य अभिनेताओं के पोस्टर जारी करने के बाद कुछ सप्ताह पहले निर्माताओं ने रोमी देव के रूप में दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था। कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म '83' वर्ष 1983 क्रिकेट विश्व कप पर आधारित है। फिल्म '83' में रणवीर सिंह पूर्व कप्तान कपिल देव के किरदार में हैं, वहीं दीपिका फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में हैं। शादी के बाद दोनों की यह पहली फिल्म है। इनके अलावा इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, साहिल खट्टर, ताहिर राज भसीन, आर बद्री, हार्डी संधू, अम्मी विर्क, जिवा, साकिब सलीम, जतिन सरना शामिल है। फिल्म 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in