रानी मुखर्जी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच मुंबई पुलिस के काम को किया सलाम
रानी मुखर्जी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच मुंबई पुलिस के काम को किया सलाम

रानी मुखर्जी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच मुंबई पुलिस के काम को किया सलाम

मोनिका शेखर बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने मुंबई पुलिस के एक प्रेरणादायक गीत 'रख तू हौसला' से उनके काम को सलाम किया है और कहा है कि उनकी बहादुरी, बलिदान और सेवा के लिए वर्षों याद किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर लिखा-'रख दो गज की दूरी, न दिलों में फासला। हम एक हैं, जंग एक है। जब हमारे फ्रंटलाइन कोरोना वायरस वारियर्स गलियों में लड़ रहे हैं, तो हमें आपसे एक ही अनुरोध है, मुंबई-#रखतूहौसला हम लड़ेंगे, साथ जीतेंगे। साथ ही मुंबई पुलिस ने प्रवीण तलान, टी-सीरिज और रानी मुखर्जी को टैग किया। वीडियो में मुंबई पुलिस कोरोना के खिलाफ लड़ने में तत्पर दिख रही हैं। पुलिस दिन-रात मेहनत करके लोगों को इस महामारी से बचाने का हर संभव प्रयास करते दिख रही है। 'रख तू हौसला' वीडियो में रानी ने एकजुट होकर हौसला रखने का संदेश दिया है। 'रख तू हौसला' को प्रवीण तलान ने लिखा और निर्देशित किया है। 'रख तू हौसला' को मुंबई पुलिस फाउंडेशन के सहयोग से टी-सीरिज द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। वीडियो सांग 'रख तू हौसला' को 4 जून को रिलीज किया जाएगा। आज दुनिया कोरोनो वायरस के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी लड़ाई से जूझ रही है। इन कठिन समयों में चिकित्साकर्मी और पुलिस बल अपने जान जोखिम में डालकर फ्रंटलाइन पर काम कर रहे हैं। रानी ने मुंबई पुलिस कर्मियों के परिवारों को उनके साहस के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एक मुंबईकर के रूप में मैं आपकी सेवा और परिवारों को इस असाधारण समय के दौरान उनके साहस और बलिदान के लिए मुंबई पुलिस फाउंडेशन को धन्यवाद देती हूं। उनकी बहादुरी, बलिदान और सेवा आने वाले वर्षों तक याद किया जाएगा। रानी ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने और अधिकारियों द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का पालन करने का अनुरोध किया है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in