सिदो-कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या के आरोपी   ने किया सरेंडर
सिदो-कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या के आरोपी ने किया सरेंडर

सिदो-कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या के आरोपी ने किया सरेंडर

रांची/ साहिबगंज , 23 जून (हि.स.) । सिदो-कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या के आरोपी सद्दाम अंसारी ने मंगलवार को साहिबगंज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया। मालूम हो कि सिदो-कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू का शव 13 जून को भोगनाडीह गांव के मांझी टोला से बरामद किया गया था। रामेश्वर मुर्मू का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। क्योंकि इस संबंध में पूछताछ में किसी ने किसी पर शक की कोई आशंका नहीं जतायी थी। तीन दिन बाद 16 जून को मृतक की पत्नी कपरो किस्कू ने बरहेट थाना में आवेदन देकर गांव के ही सद्दाम अंसारी पर हत्या का मामला दर्ज कराया था। मृतक की पत्नी के द्वारा दर्ज कराये गये शिकायत में कहा गया था की 12 जून को रामेश्वर मुर्मू अपने मौसेरे भाई सोबान किस्कू के साथ शाम में महुआ दारू पीने के लिए भोगनाडीह मांझी टोला की ओर गया था। वहां दारू नहीं मिलने पर भोगनाडीह से सटे हुए गांव धनजोड़ी की ओर जा रहा था। रास्ते में देखा कि भोगनाडीह मोमिन टोला का सद्दाम अंसारी एक युवती पर कॉमेंट कर रहा था। रामेश्वर ने सद्दाम को मना किया। इसी दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। जिसके बाद सद्दाम ने रामेश्वर को जान मारने की धमकी भी दी थी। इस घटना के बाद उसी रात भोगनाडीह गांव के मांझी टोला के जंगल से रामेश्वर मुर्मू की लाश बरामद किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/ सबा एकबाल/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in