रक्षाबंधन का पर्व विशेष रूप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है :  डा. चरणदास महंत
रक्षाबंधन का पर्व विशेष रूप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है : डा. चरणदास महंत

रक्षाबंधन का पर्व विशेष रूप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है : डा. चरणदास महंत

विधानसभा अध्यक्ष ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, 2 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय सामाजिक व्यवस्था आज सम्पूर्ण विश्व के लिए एक प्रेरणा है। हमारी सामाजिक व्यवस्था में भाई-बहन का रिश्ता एक ऐसा पवित्र रिश्ता है जिसकी दूसरी मिसाल नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व विशेष रूप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है। यह बंधन भाई-बहन के एक-दूसरे के प्रति स्नेह, श्रद्धा एवं विश्वास रूपी धागे से बंधा है, इसलिए इसे अपनत्व और प्यार के बंधन से रिश्तों को मजबूत करने का पर्व कहा जाता है। डॉ. महंत ने कहा कि रक्षाबंधन सनातन संस्कृति का एक ऐसा श्रेष्ठ उदाहरण है जो कि सम्पूर्ण विश्व में भारतीय सामाजिक व्यवस्था को एक पृथक पहचान देता है। इस पर्व को देश के हर जाति, हर धर्म के लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते है जो कि इस पर्व की महत्ता और सर्वव्यापकता का परिचायक है। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र पटेल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in