राजनाथ सिंह की वर्चुअल रैली से जुड़े लोग
राजनाथ सिंह की वर्चुअल रैली से जुड़े लोग

राजनाथ सिंह की वर्चुअल रैली से जुड़े लोग

हल्द्वानी, 15 जून (हि.स.)। भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की उपस्थिति में शक्ति केंद्र आदर्श नगर वार्ड 50 में बूथ संख्या 140 और 141 में परिवार जन संपर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश पत्रक को वितरित किया गया। सभी ने सरकार के द्वितीय कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार के कार्यों की लोगों को जानकारी दी। इसके अलावा नगर मंत्री गीता जोशी के निवास पर नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वर्चुअल रैली में प्रतिभाग किया। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in