rajnandgaon-encounter-between-police-team-and-naxalites-no-casualties
rajnandgaon-encounter-between-police-team-and-naxalites-no-casualties

राजनांदगांव : पुलिस दल व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कोई हताहत नहीं

राजनांदगांव/रायपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। सालेकसा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंबाटोला के जंगल में 21 फरवरी को पुलिस दल व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों ओर से फायरिंग की गई, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सालेकसा के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार बघेल को गुप्त जानकारी मिली कि सालेकसा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले हाजरा फॉल, कोपालगढ़, मरामजोब, महामाया पहाड़ी टावर लाइन क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से नक्सली घूम रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी को दी गई। इसके बाद उनके मार्गदर्शन व दिशा निर्देशानुसार विशेष अभियान सालेकसा व तूरकर, नवेगांव बांध का काटेंगे, गोंदिया का बीडीडीएस का संयुक्त सर्च अभियान जंगल में शुरू की गई। इस दौरान प्रतिबंधित माओवादी नक्सली संगठन के 18 से 20 नक्सलवादी हरी ड्रेस में लगभग 50 मीटर की दूरी पर दिखाई दिए। जिन्हें आत्मसमर्पण के लिए आवाहन किए जाने पर नक्सलियों ने पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर आत्मरक्षा के लिए जवाब में पुलिस दल ने भी फायरिंग कर गोलीबारी का जवाब दिया। पुलिस दल के बढ़ते दबाव के कारण घने जंगल का लाभ लेते हुए नक्सली भाग गए। घटनास्थल का सर्चिंग अभियान चलाए जाने पर दरेकसा दलम व प्लाटून 55 के 18 से 20 नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in