raipur-work-was-going-on-without-license-forest-department-sealed-mini-saw-machine
raipur-work-was-going-on-without-license-forest-department-sealed-mini-saw-machine

रायपुर : बिना लाइसेंस जारी था काम, वन विभाग ने मिनी आरा मशीन को किया सील

रायपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। विकासखंड तिल्दा के ग्राम भैंसा में शनिवार सुबह वन विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। बिना लाइसेंस के एक मिनी आरा मशीन को जब्त किया गया। प्रकरण में तेजराम साहू के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मुख्य वन संरक्षक रायपुर जेआर नायक के मार्गदर्शन में वन विभाग का मैदानी अमला लगातार निरीक्षण कर रहा है। अभियान के तहत आज वनमंडलाधिकारी रायपुर विश्वेश कुमार के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर दीपक तिवारी, वनरक्षक दीपक वर्मा व रिखी राम साहू,यदु राम साहू के साथ अन्य ने कार्रवाई की। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in