raipur-there-will-not-be-lockdown-in-rajdhani-collectors-will-decide
raipur-there-will-not-be-lockdown-in-rajdhani-collectors-will-decide

रायपुर : राजधानी में नहीं लगेगा लॉकडाउन, कलेक्‍टर लेंगे न‍िर्णय

रायपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक हुई। उच्चस्तरीय बैठक में फिलहाल लॉकडाउन पर निर्णय नहीं लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि लॉकडाउन पर निर्णय जिला प्रशासन लेगा। आवश्यकता अनुसार कलेक्टर निर्णय लेंगे। मंत्री सिंहदेव ने बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि राजधानी की स्थिति जो है वो सबसे चिंताजनक है, उसके लिए बैठक की गई है। शुक्रवार को पॉजिटिव दर 39 प्रतिशत था, रायपुर में बिस्तरों की समीक्षा की गई है। हमारे पास सुविधा है कि नहीं इन बातों की जानकारी ली गई है। बेडों की संख्या, टेस्टिंग बढ़ना और जो होम आइसोलेशन में हैं, उन पर लगातार फॉलो अप लिया जाएगा। वैक्सनीशेन को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई है। गाइडलाइन का पालन कराने पर बात हुई है। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई है। लगातार स्वास्थ्य मंत्री कोरोना के बढ़ते आंकड़ों पर नजर बनाए है। बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 4 हजार 174 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं प्रदेश में अब तक 4247 लोगों की मौत हो गई है। रायपुर से 1405 सर्वाधिक मरीज मिले हैं। ऐसे में यही कहा जा सकता है कि जिस हिसाब से रायपुर में मामले बढ़े है, उसके बाद आज की बड़ी बैठक में सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई है और निर्णय यहीं लिया गया है कि फिलहाल पूर्ण लॉकडाउन रायपुर में नहीं होगा। कलेक्टर आंशिक लॉकडाउन परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेंगे। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री समेत रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर, एसपी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in