raipur-six-forest-officers-transferred-in-the-state
raipur-six-forest-officers-transferred-in-the-state

रायपुर: प्रदेश के छह वन अफसरों का तबादला

रायपुर, 16 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश के छह वन अफसरों का विभागीय तौर पर तबादला किया गया है। वन विभाग द्वारा जारी सूची में भानुप्रताप सिंह वन मंडलाधिकारी राजनांदगांव से उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन नवा रायपुर, गुरुनाथन एन. वन मंडलाधिकारी कोरबा से वन मंडलाधिकारी राजनांदगांव, प्रियंका पांडेय उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन नवा रायपुर से वन मंडलाधिकारी कोरबा, दुलेश्वर प्रसाद साहू संभागीय प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड से वन मंडलाधिकारी सूरजपुर (प्रतिनियुक्ति से वापस), लोकनाथ पटेल उप वन मंडलाधिकारी पूर्व कोण्डागांव से प्रभारी उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक छत्तीसगढ़ अरण्य भवन तथा चुड़ामणी सिंह उप वन मंडलाधिकारी लोरमी से प्रभारी उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) छत्तीसगढ़ अरण्य भवन में पदस्थापित किए गए। उक्त आदेश वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव आर.के. चंचलानी के हस्ताक्षर से आज जारी हुआ। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in