raipur-resolution-passed-to-appoint-rahul-gandhi-as-president-of-indian-national-congress
raipur-resolution-passed-to-appoint-rahul-gandhi-as-president-of-indian-national-congress

रायपुर : राहुल गांधी को पुनः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करने हेतु प्रस्ताव पारित

मुख्यमंत्री ने रखा प्रस्ताव, छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया समर्थन रायपुर, 06 फरवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक में शनिवार को सर्वसम्मति से राहुल गांधी को पुनः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया। यह प्रस्ताव प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखा एवं समर्थन छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया। मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि राहुल गांधी के साथ समस्त कांग्रेसजन दृढ़तापूर्वक खड़े हैं और विश्वास है कि उनके ही नेतृत्व में कांग्रेस संगठन निरंतर ढृढ़ता व मजबूती प्राप्त करेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक विश्वास जगा है, उनके ही मार्गदर्शन एवं नेतृत्व से कांग्रेस पार्टी की नींव को और अधिक मजबूत करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री जय सिंह अग्रवाल, मंत्री अनिला भेड़िया, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री गुरू रूद्रकुमार, मंत्री प्रेमसाय सिंह, सांसद के.टीएस तुलसी, सांसद छाया वर्मा, सांसद फूलोदेवी नेताम, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर सहित प्रदेश व जिला की कार्यकारिणी के कांग्रेस सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in