raipur-no-one-died-due-to-lack-of-oxygen-civil-surgeon-janjgir
raipur-no-one-died-due-to-lack-of-oxygen-civil-surgeon-janjgir

रायपुर : ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई किसी की मृत्यु : सिविल सर्जन जांजगीर

अति गंभीर स्थिति के कारण हुई कोविड पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु रायपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय जांजगीर ने शुक्रवार को पत्रकारों से बताया कि जिला चिकित्सालय जांजगीर में संचालित एक्सक्लूसिव कोविड ट्रीटमेंट सेंटर (ईसीटीसी) में उपलब्ध सभी 80 बेड में ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध है। यहां किसी भी मरीज की मृत्यु ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुुई है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों छह कोविड पॉजिटिव मरीजों की ऑक्सीजन की कमी की वजह से मृत्यु की बात बिल्कुल निराधार है। ईसीटीसी सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट, जम्बो ऑक्सीजन सेलेण्डर एवं ऑक्सीजन कंसनट्रेटर के द्वारा मरीजों को निरंतर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यहां जिन छह मरीजों की मृत्यु हुई है, उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर थी। उनमें से किसी भी मरीज की मृत्यु ऑक्सीजन अथवा स्वास्थ्य सुविधा कमी की वजह से नहीं हुई है। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in