raipur-lockdown-extended-till-17-may-in-rajdhani
raipur-lockdown-extended-till-17-may-in-rajdhani

रायपुर : राजधानी में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

रायपुर, 4 मई (हि. स.)। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने सरकार ने कलेक्टरों को लॉकडाउन बढ़ाने के निर्देश दिए थे। निर्देशानुसार रायपुर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने जिले में 17 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इस संबंध में कलेक्टर ने मंगलवार शाम को विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। जारी दिशानिर्देशानुसार पूर्व में दी गई अति आवश्यक सुविधाओं के अलावा जिले में विभिन्न गतिविधियों की अतिरिक्त छूट दी गई है। प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान केवल अस्पताल,क्लीनिक ,मेडिकल दुकान, पेट्रोल पंप, निर्धारित समय अवधि में एलपीजी, पैट शॉप, न्यूजपेपर,दूध वितरण और वस्तुओं सेवाओं की होम डिलीवरी के संचालन की ही अनुमति होगी। लॉकडाउन के दौरान रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में अधिकतम शाम 5:00 बजे तक दी गई विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए अनुमति होगी। हिन्दुस्थान समाचार/गायत्री प्रसाद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in