raipur-legislative-assembly-157-ias-110-ips-in-the-state-and-117-ifs-working
raipur-legislative-assembly-157-ias-110-ips-in-the-state-and-117-ifs-working

रायपुर(विधान सभा) :राज्य में157आई.ए.एस, 110 आई.पी.एस. तथा 117 आई.एफ.एस. कार्यरत

रायपुर ,23 फरवरी (हि.स.) भाजपा के दिग्गज विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज विधानसभा में प्रदेश में आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.एफ.एस. के स्वीकृत पद के व रिक्त पदों की जानकारी विधानसभा में मांगी। इसके साथ ही स्वीकृत पद के विरूद्ध कितने अधिकारी कार्यरत हैं, कितने अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर कहां-कहां पदस्थ है और कितने अधिकारियेां के विरूद्ध जांच चल रही है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बताया कि राज्य में आई.ए.एस. के 193, आई.पी.एस. के 142 तथा आई.एफ.एस. 153 पद स्वीकृत है। स्वीकृत पद के विरूद्ध आई.ए.एस., 157, आई.पी.एस. 110 तथा आई.एफ.एस. 117 कार्यरत है। आई.ए.एस. के 36, आई.पी.एस के 32 एवं आई.एफ.एस के ३२ पद रिक्त है। आई.ए.एस. के 2, आई.पी.एस. के 4 तथा आई.एफ.एस. के 3 अधिकारियेां के विरूद्ध जांच चल रही है।उन्होने बताया कि इन तीनों सेवाओं के 34 अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर राज्य के बाहर पदस्थ है। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in