raipur-lax-negligence-in-lockdown-will-weaken-the-great-war-parliamentary-secretary
raipur-lax-negligence-in-lockdown-will-weaken-the-great-war-parliamentary-secretary

रायपुर : लॉकडाउन में म‍िली ढ‍िलाई से लापरवाही महायुद्ध को कमजोर कर देगी : संसदीय सच‍िव

जनता को समझाने सड़क पर उतरे विकास उपाध्याय रायपुर, 19 मई (हि.स.)। 17 मई से राजधानी रायपुर में लागू चौथे लॉकडाउन में काफी ढील प्रशासन की तरफ से दी गई है। लेकिन लोग इस ढ़िलाई में लापरवाही बरत रहे हैं। यह जानकारी मिलने पर रायपुर पश्चिम के विधायक औऱ संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बुधवार को जनता को समझाने के लिए सड़कों पर उतरे। विकास उपाध्याय ने लोगों से हाथ जोड़कर कहा कि लॉकडाउन में मिली छूट आप लोगों की सहूलियत के लिए हैं, लेकिन आप लोग लापरवाह न बनें, आपकी ढ़िलाई कोरोना महामारी से लड़े जा रहे महायुद्ध में शासन प्रशासन की कोशिशों को कमजोर कर देगी। विकास उपाध्याय ने जगह-जगह जाकर लोगों को मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बरतने और हाथों को सेनिटाइज करते रहने की सलाह दी। फिजूल की भीड़ नहीं जुटाने की भी अपील ठेले वालों से की। उन्होंने लोगों से अपील की कि अतिआवश्यक कार्य होने पर ही घर से एक सदस्य मार्केट एवं सार्वजनिक जगह में कोविड के नियमों का पालन करते हुए निकलें। यही अन्य सदस्यों के लिए सुरक्षा कवच होगी। इस बीच वे अधिकांश लोगों को देखा कि मास्क ही नहीं लगाए हैं जिन पर वे भड़क उठे और कहा, ऐसा कर आप लोग स्वयं अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इस दौरान विधायक द्वारा सभी लोगों को मास्क का वितरण भी किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in