raipur-home-minister-tamradhwaj-sahu-will-take-charge-of-gujarat-local-bodies-elections
raipur-home-minister-tamradhwaj-sahu-will-take-charge-of-gujarat-local-bodies-elections

रायपुर : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू संभालेंगे गुजरात स्‍थानीय न‍िकाय चुनाव की कमान

रायपुर, 24 जनवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को बड़ी जिम्मेदारी दी है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को गुजरात में होने वाले चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी है। यह जिम्मेदारी मिलने पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि सोनिया गांधी से मिली इस जिम्मेदारी को वे स्वीकार करते हैं। इंडियन नेशनल कांग्रेस गुजरात के साथियों के साथ मिलकर यह चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। उल्लेखनीय है कि गुजरात में 21 व 28 फरवरी को स्थानीय निकाय चुनाव होंगे। एक से छह फरवरी तक महानगर पालिका अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, जामनगर, भावनगर व बड़ोदरा की नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जिला, तहसील पंचायत व नगर पालिका के लिए नामांकन 8 फरवरी से भरे जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in