Raipur: Governor wishes for Makar Sankranti and Pongal festival
Raipur: Governor wishes for Makar Sankranti and Pongal festival

रायपुर : राज्यपाल ने मकर संक्रांति एवं पोंगल पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 14 जनवरी (हि.स.)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मकर संक्रांति एवं पोंगल पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि देश के विभिन्न प्रान्तों में अलग-अलग नामों से मनाये जाने वाले संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू जैसे पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करते हैं और हमें एकता के सूत्र में बांधे रखते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in