raipur-governor-greets-republic-day-salutes-soldiers-and-corona-warriors
raipur-governor-greets-republic-day-salutes-soldiers-and-corona-warriors

रायपुर : राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं, जवानों व कोरोना वॉरियर्स को किया नमन

रायपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गणतंत्र दिवस की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे प्रहरियों, कोरोना संक्रमण के खिलाफ योगदान देने वाले कोरोना वॉरियर्स और सुरक्षा बल के जवानों को उनके योगदान के लिए नमन किया है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि आज का दिन देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों को याद करने का दिन है, जिनकी बदौलत हमें आजादी हासिल हुई है। हमारे देश का गणतंत्र और आजादी कायम रहे इसका भार देश के नौजवानों पर भी है, उन्हें देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए इस अवसर पर प्रण लेना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in