raipur-fierce-fire-in-cooler-factory-located-at-shadani-durbar

रायपुर : शदाणी दरबार स्थित कूलर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

रायपर, 05 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शदाणी दरबार के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक कूलर फ़ैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। हादसे में किसी के हताहत होने की घटना सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक माना थाना क्षेत्र स्थित शदाणी दरबार के पास एक कूलर-सोफे बनाने वाली फ़ैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशम दल आग बुझाने में जुटी है। अभी तक जान-माल के नुकसान का अंदाजा नहीं लग पाया है। आग कैसे लगी, इसकी जांच चल रही है। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in