रायपुर : मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त से म‍िला कांग्रेस का प्रत‍िन‍ि‍ध‍िमंडल, मतदाता सूची के भाैत‍िक सर्वेक्षण व त्रुट‍ि सुधार पर की चर्चा

raipur-congress39s-delegation-met-the-chief-election-commissioner-discussion-on-physical-survey-of-voter-list-and-error-correction
raipur-congress39s-delegation-met-the-chief-election-commissioner-discussion-on-physical-survey-of-voter-list-and-error-correction

रायपुर, 03 जून (हि.स;)। छत्तीसगढ़ के मुख्य चुनाव आयुक्त से गुरुवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर मतदाता सूची के भौतिक सर्वेक्षण, त्रुटि सुधार जैसे प्रमुख विषयों को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में विधायक विकास उपाध्याय, निगम सभापति प्रमोद दुबे, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित कई कांग्रेस ने उपस्थित रहे। विधायक विकास उपाध्याय, निगम सभापति प्रमोद दुबे, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य कई वर्षों से तथ्यात्मक रूप से नहीं हो पाने के कारण विभिन्न त्रुटियों के चलते बूथ में जितने भी नागरिक होते हैं, उन तक मतदाता पर्चियां नहीं पहुंच पाती। जिसके कारण नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर पाते। प्रतिनिधिमंडल ने इसे लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौपा है। उन्होंने बताया कि जो लोग वर्तमान समय में मकान बदलकर अन्ययंत्र चले गए हैं, उनका नाम दोनों जगह पर आने से बूथ संख्या बढ़ती है, तथा प्रिंटिंग में अतिरिक्त खर्च भी होते हैं। जिसके कारण कई लोग दोनों जगह पर भी वोट डाल देते हैं। साथ ही उन्होंने मांग की कि मकान जिस क्रम में है, उनके अनुरूप मतदाता सूची को संशोधित करें। वर्तमान में मतदाता सूची में मकानों के क्रम 40% तक अलग-अलग हैं। क्षेत्र के नाम में मतदाता सूची का मिलान नहीं है एक ही परिवार के सदस्यों का नाम अलग-अलग बूथ में दर्ज है, जिसके कारण बीएलओ भी पर्ची नहीं बांट सकते। जिनकी मृत्यु कई वर्ष पूर्ण हो चुकी है उन व्यक्तियों का नाम वर्तमान के मतदाता सूची में अंकित है। उन्होंने बताया कि बीएसयूपी के मकान जो गरीबों को आवंटित किया गया है, उनका नाम 5 वर्ष बाद भी जहां से विस्थापित किया गया है, उन्हीं स्थानों पर दर्ज है। जिसे वर्तमान निवास स्थान की मतदाता सूची में जोड़ा जाए। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि 2 किलोमीटर की दूरी के चलते कई लोग मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच पाते ऐसे मतदान केंद्रों को समीप के मतदान केंद्र में जोड़ा जाए। प्रतिनिधी मंडल में शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे, पार्षद उत्तम साहू, जी श्रीनिवास, वेद सलीम खान उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in