raipur-collision-between-two-buses-carrying-employees-of-ministry-operations
raipur-collision-between-two-buses-carrying-employees-of-ministry-operations

रायपुर : मंत्रालय-संचालनालय के कर्मचारियों को लेकर जा रही दो बसों में टक्कर

रायपुर, 02 जून (हि.स.)। राजधानी के वीआईपी चौक के पास बुधवार सुबह हादसा हुआ। मंत्रालय-संचालनालय के अधिकारी और कर्मचारियों को लेकर जा रही दो बसों में टक्कर हो गया। हादसे में कई लोगों को चोटें आई है। जानकारी के अनुसार वीआईपी चौक के पास सामने वाली पहली बस ने जोरदार ब्रेक मार दिया। इसके चलते पीछे वाली बस भिड़ गई। टक्कर होने से बस में बैठे कर्मचारी-अधिकारियों को चोटें आई। हादसे के बाद कर्मचारियों ने बस कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। दोनों बसें कर्मचारी-अधिकारियों को लेकर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय-संचालनालय जा रहे थे। बता दें कि 1 जून से मंत्रायल में कामकाज शुरू हो गया है। 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम जारी है। वहीं अधिकारी और कर्मचारियों को लाने ले जाने के लिए बसों का संचालन भी शुरू हो गया है। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in