raipur-chief-minister-union-minister-governor-speaker-of-lok-sabha-ministers-of-the-state-and-dignitaries-greeted-the-governor-on-his-birthday
raipur-chief-minister-union-minister-governor-speaker-of-lok-sabha-ministers-of-the-state-and-dignitaries-greeted-the-governor-on-his-birthday

रायपुर : राज्यपाल को मुख्यमंत्री,केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, लोकसभा अध्यक्ष, प्रदेश के मंत्रीगण, एवं गणमान्य नागरिकों ने जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

रायपुर,10 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। आंध्रप्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, उच्च शिक्षामंत्री उमेश कुमार पटेल, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडि़या, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, लोकसभा सांसद अरूण साव, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, सांसद विजय बघेल, विधायक मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, महापौर एजाज ढेबर, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न गणमान्य नागरिकों ने दूरभाष तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है । हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in