raipur-central-government-prohibits-farmers-to-pay-paddy-at-rs-2500-per-quintal-congress
raipur-central-government-prohibits-farmers-to-pay-paddy-at-rs-2500-per-quintal-congress

रायपुर : केन्द्र सरकार ने ही किसानों को धान का दाम 2500 रुपये प्रति क्विंटल देने पर लगाई रोक : कांग्रेस

किसानों को पूरी राशि दी गयी है, भाजपा भ्रम फैलाने और झूठ बोलने का खेल बंद करें रायपुर, 27 मार्च (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने शनिवार को विज्ञप्ति जारी कर राजीव गांधी न्याय योजना के सम्बंध में भाजपा के दुष्प्रचार का खंडन किया है और कहा है कि किसानों को पूरी राशि दी गयी है। भाजपा भ्रम फैलाने और झूठ बोलने का खेल बंद करें। भाजपा चौथी किश्त कम आने एवं राशि में कटौती का झूठ फैलाने में लगी है। छत्तीसगढ़ का किसान समझदार है। छत्तीसगढ़ के किसानों को अपनी छत्तीसगढ़ की किसानों की सरकार पर विश्वास है। भूपेश बघेल की सरकार ने जो कहा सो किया। कांग्रेस सरकार किसानों के साथ थी, किसानों के साथ है और किसानों के साथ रहेगी। शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की राशि दी जा रही है। धान, गन्ना सहित 13 फसलें उगाने वाले किसानों को प्रति एकड़ दस हजार रुपया देने वाली भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार देश की यह पहली राज्य सरकार है। प्रथम तीन किश्तों में जो राशि दी गई, उसी की बचत राशि चौथे किश्त में दी गई। हर किसान को प्रति एकड़ कुल दस हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। धान, गन्ना सहित 13 फसलों पर प्रति एकड़ 10 हजार रुपये की राशि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत दी गयी। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने 21 मार्च 2021 को वर्ष 2020 का अंतिम किश्त दिया। इस राशि के पहले 2 नवंबर 2020, 20 अगस्त 2020 और 21 मई 2020 को तीन किस्त दी जा चुकी है। त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने ही तो किसानों को धान का दाम 2500 रुपये प्रति क्विंटल देने पर रोक लगाई। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार तो 2500 रुपये प्रति क्विंटल देने को आज भी तैयार है। 2018-19 में किसानों को धान का दाम 2500 रुपये दिया भी गया किन्तु भाजपा केंद्र सरकार के द्वारा रोक लगाये जाने के कारण राजीव गांधी किसान न्याय योजना बनाकर किसानों के साथ न्याय किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in