raipur-bjp39s-jail-bharo-movement-across-the-state-today
raipur-bjp39s-jail-bharo-movement-across-the-state-today

रायपुर:बीजेपी का आज प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन

रायपुर, 22 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने ऐलान किया है कि आज प्रदेश स्तरीय जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। कार्यकर्ता थाने के सामने जाकर गिरफ्तारी देंगे। वे भी सिविल लाइन थाने में जाकर गिरफ्तारी देंगे । उल्लेखनीय है कि सिविल लाइन पुलिस ने रमन को नोटिस जारी कर 24 मई को पूछताछ करेगी। वहीं आज विरोध में बीजेपी आंदोलन करेगी। विरोध में बीजेपी आज प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन करेगी। रमन सिंह ने कहा कि टूल किट देश को बदनाम करने की साजिश है। कांग्रेस के खिलाफ बोलते हुए कहा कि ये लोग देश को बदनाम करने की साजिश की है। रमन सिंह ने कहा कि हजारों लोगों ने इस पर ट्वीट किया है। उन्हें भी गिरफ्तार कीजिए। कुम्भ को बदनाम किया जा रहा है। सेंट्रल विस्टा को मोदी महल कह बदनाम किया जा रहा है। यहां के स्वास्थ्य मंत्री वैक्सीन को बैन करते हैं। भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं। इन लोगों ने देश को बदनाम करने की साजिश की है। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in