raipur-bjp-mahila-morcha-to-take-out-matri-shakti-samman-march-on-march-20
raipur-bjp-mahila-morcha-to-take-out-matri-shakti-samman-march-on-march-20

रायपुर : भाजपा महिला मोर्चा 20 मार्च को निकालेगी मातृशक्ति सम्मान मार्च

रायपुर, 15 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने 20 मार्च को मातृशक्ति सम्मान मार्च निकालने का निर्णय लिया है। सोमवार को हुई बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश की हर जिले में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हत्या, लूटपाट, चोरी व बलात्कार के मामले बढ़ते जा रहे हैं और प्रदेश सरकार मौन है। इसके लिए कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए 20 मार्च को मातृशक्ति सम्मान मार्च महिला मोर्चा निकालेगी। अब वक्त आ गया है कि ऐसे महिला अहितकारी सरकार को वास्तविकता बताना है। उन्होंने कहा कि हम नारी शक्ति एक होकर समाज को बचाना है, इसके लिए मातृशक्ति को सड़क पर उतरना होगा। अपने सम्मान के लिए हमें लड़ना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in