raipur-bjp-formed-two-state-level-committees-to-prevent-corona-virus
raipur-bjp-formed-two-state-level-committees-to-prevent-corona-virus

रायपुर : कोरोना वायरस रोकथाम के लिए भाजपा ने प्रदेशस्तरीय दो समिति बनाई

रायपुर, 08 अप्रैल (हि.स.) । छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए भाजपा ने प्रदेशस्तरीय दो समिति बनाई है I भाजपा ने प्रदेशस्तरीय समन्वय समिति और चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश समिति का गठन किया है I प्रदेशस्तरीय समिति के संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह होंगे I नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी और अजय चंद्राकर सदस्य बनाए गए हैं I वहीं चिकित्सा प्रकोष्ठ समिति के संयोजक डाक्टर विमल चोपड़ा बनाए गए हैं I डॉक्टर जे पी शर्मा, अखिलेश दुबे, राघवेंद्र शर्मा और देवेंद्र कश्यप सदस्य बनाए गए है I ये सभी भाजपा नेता कोरोना वायरस के रोकथाम में मदद करेंगे।बता दें कि कोरोना के बढ़ते स्थिति को देखते हुए रायपुर में 10 दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है I 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक रायपुर टोटल लॉकडाउन रहेगा I जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी I इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद रहेगा I हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in