Raipur: Bharatiya Janata Party's one-day battle demonstration today
Raipur: Bharatiya Janata Party's one-day battle demonstration today

रायपुर:भारतीय जनता पार्टी का एक दिवसीय जंगी प्रदर्शन आज

भूपेश सरकार के दो वर्ष के धान खरीदी में हुए किसानों की परेशानी को लेकर यह जंगी प्रदर्शन रायपुर, 13 जनवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का एक दिवसीय जंगी प्रदर्शन आज आयोजित किया गया है। यह जंगी प्रदर्शन विधानसभा स्तरीय रखा गया है, जिसमें किसानों के साथ भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता एक साथ शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रदेश में भूपेश सरकार के दो वर्ष के धान खरीदी में हुए किसानों की परेशानी को लेकर यह जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा का आरोप है कि भूपेश सरकार वादे के अनुसार दो वर्ष का बकाया बोनस, पिछले साल के धान का पूर्ण भुगतान न होने, बारदाना की कमी, धान के रकबे में की गई जानबूझकर कटौती, नकली बीज व खाद के कारण किसानों की आत्महत्याओं को भाजपा ने जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह प्रदर्शन पूरे प्रदेशभर में आयोजित किया है। रायपुर शहर कमल विहार गेट नंबर 01 संतोषी नगर मार्ग पर शहर भाजपा के कार्यकर्ता इस विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसमें रायपुर शहर जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक नंदे साहू सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। रायपुर ग्रामीण जिले में आरंग, धरसीवां व अभनपुर में प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, अशोक बजाज, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, नवीन मार्कण्डेय, संजय ढ़ीढ़ी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in