raipur-accountant-general-a-constitutional-body-bjp-wants-to-misuse-politics-congress
raipur-accountant-general-a-constitutional-body-bjp-wants-to-misuse-politics-congress

रायपुर : महालेखाकार एक संवैधानिक संस्था, भाजपा करना चाह रही है राजनीति के लिए दुरुपयोग : कांग्रेस

भाजपा ने पूर्व में भी एक लाख 76 हजार करोड़ के कोयला घोटाला का आरोप लगाया जो अब तक साबित नहीं हुआ रायपुर, 06 मार्च (हि.स.)। भाजपा विधायकों के महालेखाकार को ज्ञापन सौंपने पर कांग्रेस ने शनिवार काे प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का राजनीतिक चरित्र ही संवैधानिक संस्थाओं की आड़ में अपनी राजनीतिक पिपासा की पूर्ति करना है। भाजपा ने पूर्व में भी महालेखाकार जैसे संवैधानिक संस्था की आड़ लेकर एक लाख 76 हजार करोड़ के कोयला घोटाले का आरोप लगाया जो अब तक साबित नहीं हो पाया है। जबकि पूर्व के रमन सरकार में महालेखाकार ने अनेक आर्थिक गड़बड़ियां पकड़ी है। अनेक घोटालों को उजागर किया है, एक ही कंप्यूटर में फर्जी तरीके से जमा की गई एवं निकाली गई हजारों करोड़ की टेंडर की प्रक्रिया भी पकड़ी गई थी। रमन सरकार में हुई लाखो करोड़ की घोटाला जिसे भाजपा आज तक नकार रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा के नजदीक महालेखाकार कार्यालय होने के चलते भाजपा विधायक दल के द्वारा ज्ञापन सौपने की राजनीतिक स्टंट किया गया। भाजपा को बताना चाहिए इसके पहले क्या भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने महालेखाकार को कभी ज्ञापन सौपे थे? महालेखाकार का काम ही सरकारी विभागों और योजनाओं का आडिट कर विधानसभा में रिपोर्ट प्रस्तुत करना है। लेकिन जिस प्रकार से भाजपा के नेता मीडिया में बने रहने मात्र के लिये महालेखाकार को ज्ञापन सौप रहे हैं। इससे स्पष्ट हो गया कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक एवं उनके विधायकों के द्वारा लगाये गये आरोप बेबुनियाद तथ्यहीन एवं राजनीतिक प्रोपोगंडा मात्र है। भाजपा विधायक दल के पास गोबर खरीदी में गड़बड़ी का कोई प्रमाण होता तो वो उसे सदन में रखते, ईओडब्ल्यू में शिकायत करते, न्यायालय में जाते। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 2 वर्षों के कार्यकाल के बाद भाजपा सड़क और सदन दोनों जगह मुद्दाविहीन हो चुकी है। मुद्दों के दीवालियापन के दौर से गुजर रही है नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और उनके टीम के विधायक पूरी तरह से छत्तीसगढ़ के हित को बाधित करने में लगे हुए हैं। बताते चलें कि शुक्रवार को भाजपा के सभी विधायकों ने गोबर खरीद में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए महालेखाकार को ज्ञापन सौपते हुए जांच की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in