Raipur: AAP workers burnt effigy of Rajnandgaon MP
Raipur: AAP workers burnt effigy of Rajnandgaon MP

रायपुर:आप कार्यकर्ताओं ने राजनांदगांव सांसद का किया पुतला दहन

किसानों को नक्सली व खालिस्तानी कहने पर किया घर का घेराव रायपुर, 11 जनवरी (हि.स.)। आम आदमी पार्टी राजनांदगांव जिला अध्यक्ष खेमराज वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय के घर का घेराव कर पुतला दहन किया। दरसअल रविवार को भाजपा सांसद ने खैरागढ़ की एक बैठक में कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान नहीं बल्कि नक्सली और खालिस्तानी हैं। पार्टी अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि भाजपा अपनी ओछी हरकतों से बाज आये व अन्नदाताओं से तुरंत माफी मांगे। जिला अध्यक्ष राजनांदगांव वर्मा ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण बयान है जो हमारे राजनांदगांव के चुने हुए जनप्रतिनिधि द्वारा दिया गया है। इससे पहले भी सांसद द्वारा इस तरह की विवादित बयान देते रहे है। यदि सांसद ने इस बयान पर हमारे अन्नदाता से सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो हम अपनी आवाज और बुलंद कर जनता के बीच जायेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in