Raipur: 320 bora paddy paddy seized in Mahasamund district.
Raipur: 320 bora paddy paddy seized in Mahasamund district.

रायपुर : महासमुंद जिले में 320 बोरा धान धान जब्त

रायपुर,29 दिसम्बर (हि.स.)। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार मंगलवार को राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने महासमुंद जिले में 320 बोरा धान (128 क्विंटल) धान जब्त किए । प्राप्त जानकारी अनुसार महासमुंद तहसील के ग्राम रायतुम निवासी संजय अग्रवाल से 25 बोरी धान, ग्राम तुमगांव निवासी गोकुल साहू से 30 बोरी धान, ग्राम पासिद निवासी टिकेश्वर निषाद से 50 बोरी एवं ईशु कुमार से 30 बोरी धान, ग्राम जलकी निवासी मोती निषाद से 25 बोरी धान, ग्राम छपोराडीह निवासी राजेन्द्र सेन से 25 बोरी धान, ग्राम मरौद निवासी दक्ष कुमार यादव से 30 बोरी धान एवं ग्राम सिरपुर निवासी कमल किशोर टावरी से 25 बोरी धान जब्त किया गया। इसी प्रकार पिथौरा तहसील के ग्राम भुरकोनी निवासी राधेश्याम अग्रवाल से 30 बोरी धान एवं सरायपाली तहसील के ग्राम प्रेतेनडीह निवासी प्रशांत बारिक से 50 बोरी धान जब्त कर आवश्यक कार्यवाही किया गया। अब तक जिले में कुल 158 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 8325 बोरा धान अर्थात् 3330 क्विंटल धान की जब्ती की गई है। इनमें 10 वाहन भी शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in