raipur---penalty-proceedings-for-not-wearing-masks
raipur---penalty-proceedings-for-not-wearing-masks

रायपुर - मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने की कार्यवाही

रायपुर 26 फरवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन के आदेशानुसार पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण से जन-जन की सुरक्षा हेतु कोविड 19 नियमावली का पालन करने एक बार पुनः राजधानी शहर नगर निगम में निगम स्वास्थ्य एवं नगर निवेश विभाग द्वारा सभी जोनों में जोन स्तर पर प्रमुख स्थानों पर बिना मास्क पहनकर निकलने वाले लोगो पर जुर्माने की कार्यवाही आज भी निरन्तर अभियान पूर्वक जारी रही । आज नगर निगम जोन 2 की टीम ने जोन कमिश्नर के नेतृत्व में जोन के प्रमुख स्थानों में 65 लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर 6000 रूपये जुर्माना किया | 5 की टीम ने जोन कमिश्नर के नेतृत्व में जोन के प्रमुख स्थानों पर 102 नागरिकों पर मास्क नहीं पहनने पर 8350 रूपये का जुर्माना किया। वहीं जोन 9 की टीम ने जोन कमिश्नर के नेतृत्व में मास्क नहीं पहनने पर 106 लोगों पर 8450 रूपये का जुर्माना किया। यह अभियान राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के आदेषानुसार पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सभी 10 जोनों में जोन स्तर पर कोविड 19 के संक्रमण से जन- जन की सुरक्षा हेतु सभी प्रमुख व सार्वजनिक स्थानों व मार्गो में निरंतर जारी रहेगा एवं मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही उन्हें चेतावनी देने के साथ जागरूकता अभियान के तौर पर स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से निरंतर जारी रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार/गायत्री प्रसाद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in