raigad-tendu-leaf-collection-could-not-accelerate-due-to-weather-patterns-purchase-of-2100-standard-bags-in-two-days
raigad-tendu-leaf-collection-could-not-accelerate-due-to-weather-patterns-purchase-of-2100-standard-bags-in-two-days

रायगढ़ : मौसम के मिजाज से तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में नहीं आ सकी तेजी, दो दिनों में 21 सौ मानक बोरा की हुई खरीदी

रायगढ़ 5मई (हि.स.)। तेंदुपत्ता संग्रहण कार्य पूर्ण रूप से मई से शुरू किया जाना था, लेकिन संभवतः मौसम के मिजाज कारण तेंदुपत्ता संग्रहण कार्य में अभी पूरी तरह तेजी नहीं सका है, पर जहां तेंदुपत्ता तैयार हो गया है वहां इसकी खरीदी रायगढ़ वन मंडल में जरूर शुरू कर दी गई है। दो दिनों में 21 सौ मानक बोरा की खरीदी हो सकी है। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि तेंदुपत्ता संग्रहण के लिए अग्रिम खरीदी व्यवसायियों ने पहले ही कर ली थी। जिसमें सबसे अधिक मूल्य में घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के कया से तेंदुपत्ता की खरीदी हुई थी। इसके बाद तेंदुपत्ता संग्रहण के लिए बीच-बीच में विडियों कॉंिलग व वर्चुअल बैठक फड़ मुंशी के साथ विभागीय अधिकारी कर रहे थे। मई के शुरूआती दिन से ही तेंदुपत्ता संग्रहण का कार्य किया जाना था, पर अभी पूर्ण रूप से सभी रेंज में तेंदुपत्ता तैयार नहीं होने की वजह से रायगढ़ वन मंडल में पूरी तरह इसकी खरीदी शुरू नहीं हो सकी है, पर कुछेक समितियों के माध्यम से अभी खरीदी की जा रही है और दो दिनों में 21सौ मानक बोरा की खरीदी हो सकी है। इस संबंध में रायगढ़ के वनमंडलाधिकारी प्रणय मिश्रा ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि तेंदुपत्ता संग्रहण का कार्य शुरू हो गया है, पर पत्ता पूर्ण रूप से तैयार नहीं होने की वजह से खरीदी कार्य में तेजी नहीं आ सकी है। जल्द ही पूरे वन मंडल में खरीदी शुरू हो जाएगी और लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में जिला लघु वनोपज सहाकारी संघ मर्यादित, रायगढ़ के प्रबंध संचालक विनोद कुमार साहू ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि तेंदुपत्ता संग्रहण के लिए 60700 मानक बोरा का लक्ष्य मिला है। दो दिनों में 12 सौ मानक बोरा खरीदी हो गई है। वन मंडल रायगढ़ में 417 फड़ और 53 तेंदुपत्ता समिति हैं। लगभग पचास हजार तेंदुपत्ता संग्रहक हैं। लक्ष्य को पूरा करने के लिए 25 मई तक टारगेट हमने रखा है। हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in