रायगढ़ : प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ के जशपुर भी आना चाहिए : गोमती साय
रायगढ़, 07 फरवरी (हि.स.)। जशपुर जिले के पथलगांव में हाल ही में हुए गैंग रेप के मामले को लेकर रायगढ़ सांसद गोमती साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बेटियां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हाथरस मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जाने वाली प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ के पथलगांव भी आना चाहिए। यहां उन्हीं की पार्टी की सरकार है। रविवार को अपने रायगढ प्रवास के दौरान गोमती साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बेटियां व महिलाएं सुरक्षित नहीं है। हाल ही में जशपुर के बाद कोरबा जिले में भी रेप के मामले सामने आए है। महिलाओं पर अत्याचार व शोषण के अमले बढ़े है जो कि सरकार की नाकामयाबी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बलात्कार मामले में हाथरस पंहुचने वाली प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ भी आना चाहिए। साय ने कहा कि प्रदेश में खास कर आदिवासी युवतियों के साथ अत्याचार, शोषण,मानव तस्करी के मामले काफी बढ़ रहे है प्रदेश सरकार इस ओर देख ही नहीं रही है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरूपाल भल्ला, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, पवन शर्मा, रतींद्र राय व मनीष गांधी भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान-hindusthansamachar.in