रायगढ़ - जहरीले सांप के डसने से युवक को आया गुस्सा, सांप का सिर दांतों से काट निगल गया

raigad---the-young-man-got-angry-due-to-the-bite-of-a-poisonous-snake-the-snake39s-head-was-bitten-and-swallowed
raigad---the-young-man-got-angry-due-to-the-bite-of-a-poisonous-snake-the-snake39s-head-was-bitten-and-swallowed

रायगढ़ 24 जून(हि.स.)। धरमजयगढ़ क्षेत्र के ओंगना गांव में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां सनी देओल नामक सनकी युवक को करैत सांप ने डस लिया। इससे युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने सांप का सिर काट कर खा लिया। सांप के डसने और सिर निगलने से युवक के शरीर में जहर फैल गया और उसे बेहोशी की हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, साफ सफाई के दौरान घर में करैत सांप निकल आया। सांप को देख घरवालों ने उसे मार दिया और घर से कुछ ही दूरी पर दफना दिया। इस बात का पता जब सनी दओल को चला तो उसने दफनाए गए सांप को निकालकर उसे हाथ में पकड़ कर देखने लगा। लेकिन सांप मरा नहीं था अधमरी हालत में उसने युवक को डस लिया। परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांप के डसते ही युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने करैत सांप का सिर दांत से काटकर निगल लिया। सर्पदंश से घायल युवक का इलाज धर्मजयगढ़ के सिविल अस्पताल में जारी है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in