शहीदों के सम्मान में कांग्रेसियों ने नहीं मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
शहीदों के सम्मान में कांग्रेसियों ने नहीं मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

शहीदों के सम्मान में कांग्रेसियों ने नहीं मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

-2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि फतेहपुर, 19 जून (हि.स.)। शहीदों के सम्मान में कांग्रेस पार्टी के लोगों ने अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन नहीं मनाया। बल्कि 2 मिनट का मौन धारण कर चीन के कायराना हरकत से शहीद हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा चीन की हरकत को लेकर जमकर नाराजगी जाहिर की। वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी विचार मंच के लोगों ने भाजपा नेत्री द्वारा राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने पर कोतवाली में शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को जिले के बिन्दकी नगर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता राहुल गांधी का जन्मदिन नहीं मनाया। नगर के बजाजा गली के समीप कांग्रेसी नेता आकाश शुक्ला के आवास पर राहुल गांधी विचार मंच के पदाधिकारी व सदस्य एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि चीन के कायराना हरकत के कारण देश के शहीद हुए अमर शहीदों के सम्मान में राहुल गांधी का जन्मदिन नहीं मनाया गया। शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर राहुल गांधी विचार मंच के लोगों ने चीन की जमकर आलोचना की और कहा कि देश के लोग चीन की बनी हुई सभी वस्तुओं का पूरी तरह से बहिष्कार कर दें। चीनी सामान के बहिष्कार निश्चित रूप से चीन आर्थिक रूप से कमजोर हो जाएगा। इतना ही नहीं राहुल गांधी विचार मंच के लोग कोतवाली परिसर पहुंचे और राहुल गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य नेहा सिंह पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। इस मौके पर राहुल गांधी विचार मंच के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल, राहुल गांधी विचार मंच के लखनऊ मंडल प्रभारी रहमत अली, मंच के जिला अध्यक्ष आकाश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विवेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, जिला संगठन मंत्री पंकज अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी सोहेल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर तहसील परिसर में नगर कांग्रेस कमेटी के अलावा अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकत्र हुए और वहां भी राहुल गांधी का जन्मदिन नहीं मनाया गया। इस मौके पर चीन की कायराना हरकत की आलोचना भी की गई। इस मौके पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद द्विवेदी, नगर अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी, दीप नारायण तिवारी, श्रीराम सोनकर, राजेंद्र मिश्रा, जय कुमार संजय शर्मा, महेश विश्वकर्मा, वहीद खां आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in