राहुल गांधी अपरिपक्व नेता - अरुण सिंह
राहुल गांधी अपरिपक्व नेता - अरुण सिंह

राहुल गांधी अपरिपक्व नेता - अरुण सिंह

रांची , 19 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 50 वें जन्मदिन पर उन्हें अपरिपक्व नेता करार दिया है। अरूण सिंह ने शुक्रवार को रांची स्थित विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी को पढ़ने-लिखने से कोई मतलब नहीं है, इसलिए समय-समय पर अनाप-शनाप बयान देते रहते है। भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में बिना हथियार के सैनिकों को भेज दिये जाने को लेकर राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में ही भारतीय सेना की ओर से आधिकारिक बयान आ चुका है। उन्होंने इस बयान को अपरिक्व बताते हुए कहा कि उन्हें बेसिक नॉलेज भी नहीं है, पढ़ने-लिखने की बात तो दूर की है, जब बयान आ गया कि हथियार के साथ सभी जवान गये थे, सीमा पर जो स्थिति होती है, फायरिंग नहीं की जाती। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि उनका नेतृत्व सभी के लिए प्रेरणादायक है। झारखंड में राज्यसभा की एक सीट पर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होने का दावा करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि गुजरात समेत अन्य राज्यों में कांग्रेस छोड़ कर विधायक भाजपा के साथ आये है, यह उनके नेतृत्व की विफलता और अपरिपक्वता का परिणाम है। हिंदुस्थान समाचार/ विनय/जितेन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in