priyanka-pandey-takes-over-as-dfo-korba
priyanka-pandey-takes-over-as-dfo-korba

प्रियंका पाण्डेय ने डीएफओ कोरबा का पदभार किया ग्रहण

कोरबा, 19 फरवरी (हि स) ।तेज तर्रार डीएफओ प्रियंका पाण्डेय ने आज कोरबा डिवीजन का प्रभार ले लिया है। प्रभार लेते ही पूर्व में काला पीला करने वाले बाबुओं में हड़कंप मच गया है। हालांकि कई बाबू मैडम से सेटिंग करने में लग गए है। नव पदस्थ कोरबा वन मंडलाधिकारी प्रियंका पाण्डेय ने प्रभार ले लिया है। प्रभार लेने पहुंचे डीएफओ को कर्मचारियों ने गुलदस्ता देकर बधाई दी । नए डीएफओ के प्रभार के बाद विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। जानकारी के मुताबिक विभाग में पदस्थ कुछ विभागीय कर्मचारी पूर्व डीएफओ को गुमराह कर कई उल्टे सीधे काम कराए है। अब नए डीएफओ के आने के बाद पोल खुलने की डर से सकते में है। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in