प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में नवनिर्मित ऑडि‍टोरियम स्व. राजीव गांधी के नाम
प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में नवनिर्मित ऑडि‍टोरियम स्व. राजीव गांधी के नाम

प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में नवनिर्मित ऑडि‍टोरियम स्व. राजीव गांधी के नाम

कोरबा, 04 जून (हि.स.)। कोरबा शहर के हृदय स्थल पर निर्मित प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम किया गया। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नियमानुसार स्वीकृति प्रदान करते हुए कोरबा कलेक्टर, आयुक्त नगर पालिक निगम सहित संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन विधायक एवं वर्तमान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की पहल पर तत्कालीन महापौर रेणु अग्रवाल ने निर्माणधीन ऑडिटोरियम का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम किये जाने के लिए एमआईसी एवं सामान्य सभा के अनुमोदन पश्चात 1 मार्च 2019 को एक प्रस्ताव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन को भेजवाया था। जिसे 18 मई 2020 को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने स्वीकृति प्रदान कर आदेश जारी किया है। इस संबंध में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गुरुवार को दूरभाष के माध्यम से बताया कि निर्माणधीन ऑडिटोरियम का नामकरण किये जाने के लिए मैने तत्कालीन महापौर रेणु अग्रवाल से बात कर आवश्यक कार्रवाई के लिए चर्चा किया था। चूंकि उक्त ऑडिटोरियम प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में निर्मित हुआ है, इसलिए मैने इस ऑडिटोरियम का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम किये जाने के लिए सुझाव दिया था। उल्लेखनीय है कि उक्त इंडोर ऑडिटोरियम में वातानुकुलित 700 लोगों के बैठने की क्षमता एवं एक विशाल मंच के साथ लेटेस्ट डालवी डिजिटल साउंड सिस्टम, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in