कोरोना मृत फिलीपींस नागरिक भी मरकज में हुआ था शामिल,7 लोगो तक फैलाया कोरोना
कोरोना मृत फिलीपींस नागरिक भी मरकज में हुआ था शामिल,7 लोगो तक फैलाया कोरोना

कोरोना मृत फिलीपींस नागरिक भी मरकज में हुआ था शामिल,7 लोगो तक फैलाया कोरोना

कोरोना मृत फिलीपींस नागरिक भी मरकज में हुआ था शामिल,7 लोगो तक फैलाया कोरोना मुंबई 31 मार्च (हि स ) | नवी मुंबई नूर मस्जिद में रुके 68 वर्षीय फिलीपींस नागरिक की मौत पिछले रविवार को कोरोना के कारन कस्तूबरा अस्पताल में हुआ था | इसको लेकर अभी खुलासा हुआ है कि यह व्यक्ति भी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में 10 लोगो के साथ शामिल हुआ था | इतना ही नहीं इसके वापस आने के बाद उसके संपर्क में आने वाले नूर मस्जिद के सात लोग कोरोना के चपेट में आए है | दिल्ली स्थित निजामुद्दीन में 1 से 15 मार्च के बीच निजामुद्दीन में जमात का आयोजन हुआ था। 68 साल का ये शख्स फिलीपींस के 10 नागरिकों के समूह के साथ 3 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट पर आया था। इसके बाद ये राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली गया था जिसके बाद निजामुद्दीन में आयोजित मरकज पहुंचा था।उसके बाद वंहा से वापस नवी मुंबई आने के बाद वाशी स्थित नूर मस्जिद में ठहरा हुआ था। इस दौरान उसे तबियत ख़राब होने पर कोरोना के लक्षणा पाए जाने पर 12 मार्च को इसे कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया | वंहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई | नवी मुंबई मनपा के आरोग्य अधिकारी ने इस सन्दर्भ में जानकारी दिया है की इस व्यक्ति ने शुरू में अपना ट्रैवल हिस्ट्री छिपाया था | जांच के दौरान कोई भी सहयोग नहीं कर रहा था | एक सप्ताह के दौरान अस्पताल में इसकी जानकारी मिली | जिसके बाद इसकी सूचना दिल्ली के अधिकारियो को दिया था | यह फिलीपींस नागरिक नवी मुंबई में आने के बाद नूर मस्जिद के पास रुका था उसके संपर्क में आने वाले 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से दो इसके ग्रुप के सदस्य है जब की एक मस्जिद का पदाधिकारी है, इसके अलावा पदाधिकारी का बेटा, पोता और उसके घर की नौकरानी भी पॉजिटिव पाई गई है। हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in