पूर्व पेंटागन प्रमुख का ट्रम्प पर अमेरिका को विभाजित करने का आरोप
पूर्व पेंटागन प्रमुख का ट्रम्प पर अमेरिका को विभाजित करने का आरोप

पूर्व पेंटागन प्रमुख का ट्रम्प पर अमेरिका को विभाजित करने का आरोप

नई दिल्ली, 4 जून (हि.स.)। पेंटागन के पूर्व प्रमुख जिम मैटिस ने बुधवार को अपने पूर्व बॉस डोनाल्ड ट्रम्प को एक कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने राष्ट्रपति पर अमेरिका को "विभाजित" करने और देश के विरोध प्रदर्शन के दिनों में "परिपक्व नेतृत्व" प्रदान करने में विफल रहने का आरोप लगाया गया है। मैटिस ने दिसंबर 2018 में ट्रम्प के सीरिया से पूर्ण सैन्य वापसी के आदेश के विरोध में इस्तीफा दे दिया था। मैटिस ने उन प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आवाज उठाई, जिनकी नस्लवाद-विरोधी रैलियों ने देश में अशांति पैदा कर दी है। मैटिस ने द अटलांटिक पर ऑनलाइन पोस्ट में एक धमाकेदार बयान में लिखा, " डोनाल्ड ट्रम्प मेरे जीवनकाल में पहले राष्ट्रपति हैं जो अमेरिकी लोगों को एकजुट करने की कोशिश नहीं करते हैं। कोशिश करने का दिखावा भी नहीं करते हैं। इसके बजाय वह हमें विभाजित करने की कोशिश करते हैं।" नौसेना के सेवानिवृत्त जनरल ने पहले तर्क दिया था कि उनके लिए एक पदासीन राष्ट्रपति की आलोचना करना अनुचित होगा। उन्होंने कहा, "हम परिपक्व नेतृत्व के बिना तीन साल के परिणामों को देख रहे हैं।" मैटिस ने पिछले सप्ताह की घटनाओं के बाद खुद को "नाराज और भड़का हुआ" बताया। उन्होंने देखा कि ट्रम्प ने अमेरिकी नागरिकों पर सैन्य हमले की धमकी दी क्योंकि राष्ट्रव्यापी विरोध कुछ शहरों में हिंसक हो गया। मैटिस ने लिखा कि प्रदर्शनकारियों का समान न्याय के लिए आह्वान एक "उचित और एकीकृत मांग थी।" उन्होंने सोमवार को व्हाइट हाउस के पास से शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल प्रयोग करने के निर्णय को अधिकारों का दुरुपयोग बताया। ट्रम्प ने इसके बाद राष्ट्रपति आवास के पास के क्षतिग्रस्त चर्च में तस्वीरें खिंचवाईं। ट्रम्प के इस कृत्य पर धार्मिक नेताओं, राजनेताओं, और देश भर के लोगों ने एकजुट होकर कड़ा एतराज जताया। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश सिंह-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in