किन्नौर व चंबा जिला के पांगी व भरमौर उप मंडल के स्कूलों में 23 मार्च से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
किन्नौर व चंबा जिला के पांगी व भरमौर उप मंडल के स्कूलों में 23 मार्च से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

किन्नौर व चंबा जिला के पांगी व भरमौर उप मंडल के स्कूलों में 23 मार्च से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

किन्नौर व चंबा जिला के पांगी व भरमौर उप मंडल के स्कूलों में 23 मार्च से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं धर्मशाला, 17 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के कबायली क्षेत्रों जिला किन्नौर व चंबा जिला के पांगी व भरमौर उप मंडल के स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षाओं के प्रैक्टिकल की तिथियां घोषित कर दी हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 23 मार्च से शुरू होंगी और छह अप्रैल तक चलेंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि वार्षिक परीक्षा मार्च 2020 में जिला किन्नौर, चम्बा जिला के पांगी व भरमौर उप मंडल के स्कूलों में 10वीं और 120वीं कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं सम्बधित स्कूलों में आयोजित की जाएंगी। साथ ही कम्पार्टमेंट परीक्षा में प्रैक्टिकल विषय के साथ परीक्षा दे रहे समस्त प्रदेश के परीक्षार्थी जो सम्बधित विषय की पूर्व प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल हैं या जो प्रैक्टिकल विषय के साथ अतिरिक्त विषय की परीक्षा दे रहे हैं, की प्रैक्टिकल परीक्षा उनके लिखित परीक्षा के आबंटित केंद्रों में ली जाएगी। वहीं राज्य मुक्त विद्यालय एसओएस के पात्र परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा उनके अध्ययन केंद्रों में लिखित परीक्षा के बाद होगी। प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियां 10वीं साइंस की 23 मार्च से 24 मार्च व इलेक्टिव विषय की परीक्षा 25 मार्च को होगी। वहीं 12वीं की फिजिक्स की प्रैक्टिल परीक्षा 30 मार्च को होगी। वहीं कैमिस्ट्री की 31 मार्च, बॉयोलोजी/एचई एंड एफएससी की एक अप्रैल, कम्पयूटर साइंस की तीन अप्रैल, जियोग्राफी की चार अप्रैल, म्यूजिक और सायकोलोजी की छह अप्रैल और फिजिकल एजूकेशन/योगा/एससीसी की 30 मार्च से ठह अप्रैल तक होगी। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in