In palghar son bring father deadbolt on bike

In palghar son bring father deadbolt on bike

बेटों को पिता का बाइक ले जाना पड़ा शव मुंबई,27 मार्च (हि.स.)। लॉकडाउन के बीच पालघर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। दो बेटों को अपने पिता का शव बाइक ले जाना पड़ा है। चिंचारे गाँव के रहने वाले लड़का वावरे को सांप ने काट लिया था, जिसका उपचार कासा के उपजिला चिकित्सालय में चल रहा था। डॉक्टरों ने वावरे को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया था। वावरे के दोनो बेटे बाइक से उनको लेकर घर की ओर जा रहे थे, लेकिन मार्ग में वावरे की मौत हो गयी। वाहनों पर पाबंदी होने की वजह से तत्काल कोई भी वाहन की व्यवस्था नही हो सकी। जिसके बाद उनके दोनो बेटे बाइक से ही शव लेकर गांव पहुँचे। कासा के स्वास्थ्य अधिकारी प्रदीप धोड़ी ने कहा कि वावरे को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। किस वजह से वावरे की मौत हुई इसकी जांच की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/योगेंद्र/राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in