सुंदरबनी में पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
सुंदरबनी में पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

सुंदरबनी में पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

राजौरी 17 जून (हि.स.)। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार शाम भी राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। पाकिस्तान की ओर से बुधवार शाम को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी गई। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in