सुंदरबनी में पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
सुंदरबनी में पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

सुंदरबनी में पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

राजौरी 15 जून (हि.स.)। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार दोपहर बाद राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से सोमवार दोपहर बाद राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सोमवार दोपहर बाद सुंदरबनी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी की गई। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in