पाक ने उड़ी सेक्टर में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
पाक ने उड़ी सेक्टर में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाक ने उड़ी सेक्टर में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

बारामुला, 07 जून (हि.स.)। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तानी सेना ने रविवार को एक बार फिर से बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से रविवार को बारामुला जिला के उड़ी सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर स्थित लारी तथा डारजी इलाके में बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in