पाक पुलिस ने भारतीय उच्चायोग के कर्मियों को रॉड से पीटा, पिलाया गंदा पानी
पाक पुलिस ने भारतीय उच्चायोग के कर्मियों को रॉड से पीटा, पिलाया गंदा पानी

पाक पुलिस ने भारतीय उच्चायोग के कर्मियों को रॉड से पीटा, पिलाया गंदा पानी

नई दिल्ली, 16 जून (हि.स.)। पाकिस्तान में 15 जून को हिरासत में लिए गए भारतीय उच्चायोग के कर्मियों ने पाकिस्तानी पुलिस द्वारा गिरफ़्तारी के बाद अमानवीय बर्ताव का खुलासा किया है। गिरफ्तार किये गए कर्मिंयों ने बताया कि उन्हें 12 घंटे तक हिरासत में रखा गया और इस दौरान लोहे की रॉड से उनकी पिटाई भी की गई। भारतीय उच्चायोग के कर्मियों द्वारा पानी मांगने पर पीने के लिए गंदा पानी दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही अधिकारियों के शरीर पर चोटों के काफी निशान मौजूद हैं। भारतीय उच्चायोग के ये दोनों कर्मी ऑफिस जाते हुए लापता हो गए थे और बाद में जानकारी मिली कि इन्हें पाकिस्तानी पुलिस द्वारा 'हिट एंड रन' केस में गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने बताया कि इन्हें हथकड़ी लगाकर और आंखों पर पट्टी बांधकर ले जाया गया और 6 घंटे तक उनसे पूछताछ और मारपीट की गई। हिन्दुस्थान समाचार / राधा तिवारी /कुसुम-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in