odisha-vigilance-director-dr-devashish-panigrahi-dies
odisha-vigilance-director-dr-devashish-panigrahi-dies

ओडिशा के सतर्कता निदेशक डॉ. देवाशिष पाणिग्रही का निधन

भुवनेश्वर, 19 जून (हि.स.)। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य सतर्कता विभाग के निदेशक एवं राज्य पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. देवाशीष पाणिग्रही नहीं रहे। शुक्रवार रात उन्होंने कोलकाता के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 56 साल के थे। कोरोना से संक्रमित होने पर वह 29 मई से कटक के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। वहां उनकी स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार न होने के कारण उन्हें आठ जून को एयर एंबुलैंस के जरिये कोलकाता ले जाया गया था । 1965 में जन्मे व 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के इस अधिकारी के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व प्रताप षडंगी समेत अन्य गणमान्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने शोक संदेश में कहा कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवाशीष पाणिग्रही के निधन का समाचार सुन कर वह काफी दुःखी हैं। पाणिग्रही एक अनुभवी एवं सक्षम पुलिस प्रशासक होने के साथ साथ काफी अच्छे लेखक भी थे। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पाणिग्रही ने आईपीएस अधिकारी के नाते काफी महत्वपूर्ण स्थानों पर कार्य किया एवं ओडिशा के लिए सेवाएं दीं। प्रधान ने उनके परिवार के प्रति संवदेना व्यक्त करते हुए पाणिग्रही की आत्मा की सद्गति की कामना की है। केन्द्रीय मंत्री प्रताप षडंगी ने भी उन्हें एक बेहतरीन अधिकारी बताते हुए शोक व्यक्त किया है तथा परिवार जन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं । हिन्दुस्थान समाचार / समन्वय / प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in