एनएसयूआई ने गलवन घाटी झड़प में घायल हुए वीर जवानों के लिए किया रक्तदान
एनएसयूआई ने गलवन घाटी झड़प में घायल हुए वीर जवानों के लिए किया रक्तदान

एनएसयूआई ने गलवन घाटी झड़प में घायल हुए वीर जवानों के लिए किया रक्तदान

शाहजहांपुर, 19 जून (हि.स.)। गलवन घाटी हिंसक झड़प में घायल हुए वीर जवानों के लिए शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदान किया गया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर शुक्रवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा सहित करीब दस लोगो ने गलवन घाटी हिंसक झड़प में घायल हुए वीर जवानों की मदद को हाथ बढ़ाते हुए रक्तदान किया है। जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा की इस समय हम सब देश हित मे सरकार के साथ है। केंद्र सरकार जल्द से जल्द चीन को उसकी कायराना हरकत का जबाब दे। इसके साथ ही देश हित मे प्रदेश सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार को चीन निर्मित उत्पादों पर रोक लगानी चाहिए। रक्तदान करने वालो में जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, महानगर अध्यक्ष सिकन्दर अली ,साहिल खान ( बाटा ) मोहसीन खान ,शिवम कश्यप ,गोपी ,आमिल खान ,ब्रिज दीप ,शिवम पांडेय आदि कार्यकर्ताओं शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अमित/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in