इसी साल नवंबर-दिसंबर में होंगे पंचायती चुनाव : पंचायती राज मंत्री
इसी साल नवंबर-दिसंबर में होंगे पंचायती चुनाव : पंचायती राज मंत्री

इसी साल नवंबर-दिसंबर में होंगे पंचायती चुनाव : पंचायती राज मंत्री

ऊना, 28 जून (हि.स.)। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अपने आवास थानाकलां में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव अपने तय समय पर होंगे। कोविड-19 के कारण इन चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में नवंबर के अंत या फिर दिसंबर के पहले सप्ताह में पंचायत चुनाव करवाएं जाएंगे। क्योंकि 23 जनवरी को पंचायत प्रतिनिधियों का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होगा और इससे पहले पंचायत चुनाव करवाना जरूरी है। कंवर ने कहा कि पंचायती राज विभाग के पास ऐसा कोई भी एक्ट नहीं है कि पंचायत चुनावों की अवधि को बढ़ा दिया जाए। इसलिए ही समय से पहले पंचायत चुनाव करवाना जरूरी है। कंवर ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव 18 जनवरी तक होने जरूरी हैं। हमारा का विचार था कि अक्तूबर महीने में इस काम को कर दिया जाएगा। लेकिन किसी भी चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 100 दिन का समय जरूरी होता है। ऐसे में पंचायत चुनाव नवंबर या फिर दिसंबर में करवाये जाएंगे। कँवर ने कहा कि दूसरा राज्य में सभी 3226 पंचायतो के चुनाव भी एक साथ होंगे और दिसम्बर के मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादा बर्फबारी होने लगती है। इसे भी हमने ध्यान में रखकर ही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करना है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राज्य में हर जिलाधीश ओर उपमंडल अधिकारी से संपर्क करके उन्हें पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को पूरा करने के दिशा निर्देश दिए जाएंगे ताकि कोविड-19 में पंचायत चुनाव आराम से संपन्न हो सके। पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते प्रदेश में पंचायतों का पुनर्गठन नही होगा। इसलिए पंचायत चुनाव 3226 पंचायतों में ही करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग ने सरकार से कैबिनेट बैठक में राज्य की 50 नई पंचायतो के पुनर्गठन की स्वीकृति ली थी। जिसके बाद राज्य में सभी जिलों के जिलाधीशों को भी नई पंचायतो के गठन के दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं और जनगणना के कार्य भी शुरू कर दिया था। लेकिन अब कोविड-19 के चलते राज्य में नई पंचायतो का गठन नहीं होगा। ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 3226 पंचायतें और शहरी स्थानीय निकायों की संख्या 52 हैं। इनके अलावा राज्य में दो नगर निगम भी हैं, जिसमें शिमला और धर्मशाला के नाम हैं। ये दोनों स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हैं। अभी नगर निगमों में चुनाव नहीं होने हैं, जबकि शहरी स्थानीय निकाय व पंचायतों के चुनाव ही होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/विकास/सुनील-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in