नोएडा: चलती बस में महिला के साथ दुष्कर्म
नोएडा: चलती बस में महिला के साथ दुष्कर्म

नोएडा: चलती बस में महिला के साथ दुष्कर्म

नोएडा, 17 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर में में चलती बस में एक 25 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है, बस प्रतापगढ़ से गौतबुद्धनगर आ रही थी। नोएडा पहुंचने के बाद पीड़ित महिला ने घटना कि जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद पति ने सेक्टर 20 थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। शिकायत के अनुसार पीड़िता उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से नोएडा अपने दो बच्चों के साथ आ रही थी। बस में उस वक्त 10-12 लोग ही सवार थे। बस कंडक्टर ने जब महिला से किराए का पैसा मांगा तो महिला ने कहा कि नोएडा में उतरने के बाद उसका पति पैसा दे देगा। उसी दौरान बस का चालक ने महिला को सीट देने के बहाने बस के पीछे ले गया जहां पर कंडक्टर और चालक ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद महिला ने पति को फोन पर घटना की जानकारी दी। बस चालक सेक्टर 62 के पास बस को छोड़ कर फरार हो गया है। लेकिन पुलिस ने कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि बुधवार को महिला के पति ने घटना की जानकारी सेक्टर 20 पुलिस को दी थी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले चार आरोपित है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। एक आरोपित जिसका नाम दीपक है उसको गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य तीन आरोपित जिसका नाम मयूरी व राकेश और एक अज्ञात आरोपित फरार है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/आदित्य-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in