need-to-give-positive-direction-to-humanity-dr-chinmaya-pandya
need-to-give-positive-direction-to-humanity-dr-chinmaya-pandya

मानवता को सकारात्मक दिशा देने की आवश्यकता : डा. चिन्मय पंड्या

गायत्री शक्ति पीठ धमतरी में हुआ आयोजन धमतरी, 31 जनवरी ( हि. स.)I आज वर्तमान समय की विषम परिस्थितियों में मनुष्य के मन मे डर, घबराहट, स्वार्थ, संकीर्णता देवासुर संग्राम की स्थिति आ गई है। हमारी कामनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कामनाओं की प्राप्ति के लिए संघर्ष एवं भटकाव की स्थिति है, इसलिए आज मानवता को सकारात्मक सोच एवं दिशा देने की आवश्यकता है। यह विचार डा. चिन्मय पंड्या प्रति कुलपति देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांति कुंज हरिद्वार ने व्यक्त किए। धमतरी प्रवास के दौरान गायत्री शक्ति पीठ धमतरी में पहुंचे डा चिन्मय पंड्या ने क्षेत्र के गायत्री परिजनों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि भगवान की प्राप्ति के लिए मन के संकल्प एवं समर्पण की आवश्यकता है। मानव जीवन को सार्थक एवं मनुष्यों को जगाने का समय आ गया है।आज अच्छे जागृत मानव कीआवश्यकता जो मनुष्य को सही दिशा दे सके।शांति कुंज के हर हर गंगे घर घर गंगे अभियान के तहत हरिद्वार कुंभ के पवित्र गंगा जल को जिले के अधिक से अधिक परिवारों में स्थापित कर उनके विचारों मे पवित्रता लाने का प्रयास करना चाहिए। यह धमतरी जिले के परिजनों के लिए सौभाग्य की बात है कि अपने संक्षिप्त प्रवास में गायत्री शक्ति पीठ कुरुद, प्रज्ञा पीठ संबलपुर, विधायक निवास एवं गायत्री शक्ति पीठ धमतरी के परिजनों को प्रत्यक्ष दर्शन लाभ साथ में उनका दिव्य संदेश, मार्ग दर्शन एवं प्रेरणा प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कम्प्यूटर कक्ष का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में शांति कुंज के वरिष्ठ प्रतिनिधि गण छत्तीसगढ़ उड़ीसा जोन के प्रभारी सुखदेव निर्मलकर, रामावतार पाटीदार, सहयोगण, दिलीप पाणिग्रही, ओमप्रकाश राठौर, महाप्राण, प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी हरषद मेहता, जिला समन्वयक दिलीप नाग, महिला प्रमुख श्रीमती खिलेश्वरी किरण, ब्लाक समन्वयक उगेश बंसोर,वरामपाल कौशिक, ट्रस्टी अंजना रणसिंह, राजकुमार साहू, शेखन साहू, नेत राम सिन्हा, गीतेश प्रजापति, पदमनी साहू, वीरेंद्र सिन्हा, पुरुषोत्तम निर्मलकर, अर्जुन सिंह उइके, कौशल साहू, संतोष साहू, गोविंद मीनपाल, दिलीप पटेल, डा दिनेश नाग, प्रमिला साहू, यशोदा साहू, लक्ष्मी साहू,सरिता सिन्हा, शेष नारायण साहू, लाला राम मगेन्द,फत्ते लाल ध्रुव, नारायण गुप्ता, डा रणसिंह, प्रतिभा सिन्हा, यशोदा सार्वा, भखारा क्षेत्र से हेमलाल साहू, संतराम निषाद, डा प्रहलाद साहू, चन्द्रवती साहू, डा चित्रा नाग, रामायण लाल साहू, कैलाश पुरी, तीरथ राम, सोहन निषाद, अंजली दुबे, तामेश्वर साहू सहित गुरुर ब्लाक एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में परिजन पहुंचे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in